फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रायवाला में पंचायती भूमि पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रायवाला में एक बार फिर पंचायती भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया है। आरोप है कि भूमि कब्जाने के लिए कुछ लोगों ने सीमेंट के पिलर लगा दिए थे, जिनको युवाओं ने उखाड़ कर फेंक दिया। ग्राम पंचायत प्रशासक ने इस मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन


मामला ग्राम पंचायत रायवाला से जुड़ा है जहां पंचायती भूमि पर कब्जे की नीयत से रातों-रात सीमेंट के पिलर लगा दिए गए। यह कोई पहला मामला नहीं है जब पंचायती नदी नालों पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा हो। इससे पहले भी इस तरह के प्रयास किए जाते रहे हैं। जिस भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था वह सुसवा नदी से सटी हुई है जो खेल मैदान की भूमि है।
क्षेत्र के युवाओं ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत प्रशासक सागर गिरी को दी। उक्त भूमि पर कब्जे के प्रयास का विरोध करते हुए सागर गिरी व क्षेत्र के युवाओं ने यहां गाड़े गए पिलरों को उखाड़ कर फेंक दिया। सागर गिरी का कहना है कि भूमि ग्राम पंचायत की है और भूमि की पैमाइश कर तहसील प्रशासन ने सूचना का बोर्ड लगाया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत डीएम से की गई है। वहीं क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि खेल मैदान की भूमि को खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम स्मृति परमार का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी लेखपाल को मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें