फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नगर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 01 Oct 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में शशुारू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में दो दिवसीय नगर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन 100, 200, 400, 1500 और 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विजेताओं की घोषणा समापन पर की जाएगी इस अवसर पर हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित उपाध्यक्ष, उप-प्रबंधक और कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें