फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सहायक निदेशक ने संस्कृत कॉलेजों का किया निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संख्या बढ़ाने व गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
विज्ञापन

ऋषिकेश। सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने शुक्रवार को ऋषिकेश के संस्कृत इंटरमीडिएट एवं डिग्री कॉलेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को छात्र संख्या बढ़ाने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने तथा विद्यालयों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने पंजाब सिंध क्षेत्र संस्कृत डिग्री कॉलेज, अखंड वेदांत संस्कृत विद्यालय और बाबा काली कमली संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान घिल्डियाल ने कहा कि संस्कृत भारतीय शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है और ऋषिकेश जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगर में संस्कृत शिक्षा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. घिल्डियाल ने विद्यालयों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, छात्र संख्या बढ़ाने, बरसात में परिसर की झाड़ियों की सफाई कराने तथा जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भी प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें