फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर

Tue, 22 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
अनुपम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि अब समय आ गया है कि देशभक्ति की भावना को उजागर किया जाए। देशप्रेम की भावना सिर्फ मन में ही नहीं रहनी चाहिए, लबों पर भी आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का जोश देखकर मैं कह सकता है हूं कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन


सोमवार को परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती के दौरान उन्होंने कहा कि जहां तक देशभक्ति की भावना की बात है तो हमारे पासपोर्ट में नाम के बाद राष्ट्रीयता लिखी जाती है। हमारे नाम की पहचान राष्ट्रीयता की वजह से है। लिहाजा अपने राष्ट्र भारत माता के प्रति भावनाएं उजागर करने का समय आ गया है।

देशप्रेम की भावना मन में नहीं रखनी चाहिए। उसका सार्वजनिक प्रदर्शन भी होना चाहिए। सभी को अपने मन की भावनाओं को चलन में लाना चाहिए। बकौल अनुपम जो मन में फील हो रहा और चेहरे पर वह भाव दिखाई नहीं दे रहा है, तो वास्तव में वह फील ही नहीं हो रहा है। आज की युवा पीढ़ी में जो जोश दिखाई पड़ता उससे ऐसा कहा जा सकता है कि देश तरक्की के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन


अनुपम ने कहा कि परमार्थ निकेतन से उनका दशकों पुराना नाता है। मेरे दादा आश्रम और गंगा की बातें किया करते थे। वह 20-22 साल तक लगातार आश्रम से जुड़े रहे और हर साल यहां आकर आश्रम में ठहरते थे।

अनुपम खेर ने की गंगा आरती
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को देरशाम तीर्थनगरी के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। उन्होंने यहां स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात कर आश्रम की गतिविधियों की जानकारी ली और सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में मोक्षदायिनी मां गंगा की निर्मल जलधारा से वह अभिभूत हैं। तीर्थनगरी आकर उन्हें परम सुख की अनुभूति हो रही है। आश्रमाध्यक्ष ने खेर को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती, प्रबंधक राम अनंत तिवारी, डॉ. राम महेश मिश्र, आरके दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें