फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉक ड्रिल

विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉक अभ्यास किया गया। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सालाना होने वाली एंटी हाईजैकिंग मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। अभ्यास के साथ साथ विमान हाईजैक जैसी स्थिति आने पर स्थानीय स्तर पर गठित एरोड्रम कमेटी की बैठक में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

गृह सचिव नितेश झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम, आईजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमन, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एडीएम अरविंद पांडे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेन्द्र डोभाल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप पाल विंग कमांडर पुनीत चावला, अनिल पुंडीर के अलावा नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, एयरलांइस के स्टेशन मैनेजर शामिल हुए। एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि इस अभ्यास का मकसद प्रतिभागी एजेंसियों को हाईजैक की स्थिति में उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी देना और सभी एजेंसियों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इस प्रकार की परिस्थिति का समन्वय और सुनियोजित तरीके से सामना किया जा सके। बताया कि गृह सचिव नितेश झा ने अभ्यास पर संतोष व्यक्त करते हुए अभ्यास को समय-समय पर करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें