फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह

Thu, 25 Dec 2025 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक वीएन खन्ना एवं एसएस भंडारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नन्हे छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी घूमर नृत्य, प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित भक्ति गीत राम आएंगे, पंच भौतिक तत्वों पर आधारित नृत्य एवं भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, जीवन, वैराग्य से लेकर निर्वाण तक की यात्रा को प्रभावशाली नृत्य-नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पंजाबी लोकनृत्य, गढ़वाली लोकनृत्य एवं गुजरात के पारंपरिक डांडिया नृत्य ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। इसके अलावा विख्यात नाटककार विलियम शेक्सपीयर के उपन्यास मैकबेथ का मंचन भी किया। इस अवसर पर एके धीर, सीएल ढींगरा, सुधीर कुकरेती, ज्योत्सना शर्मा, चंद्रिका पुंज, अजय शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें