फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख की घोषणा

विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने वाल्मीकि मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना की। कोविड-19 के कारण समाज की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित शोभायात्रा इस वर्ष स्थगित हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने महर्षि वाल्मीकि रामायण में वर्णित प्रसंगों को मानवीय जीवन से जोड़कर देखने का अनुरोध करते हुए कहा कि जीवन की सफलता के लिए इसे न केवल गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए, बल्कि उसके अनुसार जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। वाल्मीकि रामायण का केवल आध्यात्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का मार्ग दिखाने वाला ग्रंथ है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भगवत मख्वाना, कुलदीप मचल, सीमारानी, भूपेंद्र राणा, अक्षय खैरवाल, दुर्गेश जाटव, विकास डोगरा, नीरज खैरवाल, प्रशांत वाल्मीकि, सुलेखा वाल्मीकि, दीपक डोगरा, शिवानी गुप्ता, प्रकान्त कुमार आदि शामिल थे।
महर्षि वाल्मीकि का जीवन सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा
ऋषिकेश। नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने तीर्थनगरी के वाल्मीकि समाज को महर्षि वाल्मीकि के प्रकोटोत्सव की बधाई दी है। मेयर ने वाल्मीकि नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने मेयर अनिता ममगाईं का स्वागत किया। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने लोगों को सत्य और समर्पण के पथ पर चलने का मार्ग दिखाया। इस दौरान नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, समिति के अध्यक्ष कुलदीप मचल, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, पार्षद लक्ष्मी रावत, मुकेश चौधरी, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, रंजन अंथवाल, गौरव केन्थुला, नरेश खैरवाल, राजेंद्र प्रधान, अक्षय खेरवाल आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि जयंती पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट करते वाल्मीकि के लोग।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें