फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी सेवा शुरू

Sun, 08 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
2 ऋषिकेश एम्स में एंजियोप्लास्टी के लिए लगी सात करोड़ की मशीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को अब एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी कराने के लिए देहरादून और दिल्ली के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सस्ते दरों पर एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सफल सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की अपेक्षाकृत एम्स में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधाएं आधे दामों पर मिलेंगी। एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी कराने के लिए एम्स में सात करोड़ की मशीन लग गई है।
ऋषिकेश और उसके समीपवर्ती पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी व उत्तरकाशी जिलों में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए देहरादून या दिल्ली के महंगे अस्तपालों की ओर रुख करना पड़ता है, लेकिन अब एम्स में यह सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सस्ते दरों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में एंजियोग्राफी का शुल्क 10 से 15 हजार रुपये है। ऋषिकेश एम्स में यह सुविधा पांच हजार में मिलेगी। एंजियोप्लास्टी निजी अस्पतालों में 50 हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक है। एम्स में 25 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

एम्स डीएम काडियोलॉजी के डा. बरुन कुमार ने बताया कि तीन जनवरी से एंजियोप्लास्टी की सेवा शुरू कर दी गई है। पिछले चार दिनों में हरिद्वार की 65 साल की एक महिला और आईडीपीएल की 62 साल की महिला का एंजियोप्लास्टी कर सफल उपचार किया गया है।

डा. बरुन कुमार का कहना है कि अनियमित दिनचर्या से हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ रही है। पर्याप्त नींद न लेना भी इसका एक प्रमुख कारण है। सीने में दर्द रहने, सांस लेेने में तकलीफ होने और बेचैनी बढ़ने पर मनुष्य को बीडी, सिगरेट, पान मसाला, चिकन, मटन का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें