फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आतंकी हमले के बाद योगनगरी में आक्रोश

Thu, 24 Apr 2025 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद लोग आक्रोशित है। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।



परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने आतंकी हमले की घोर निंदा की। कहा कि यह अत्यंत निंदनीय, कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसने पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। यह हमला भारत की अखंडता और मानवता पर सीधा प्रहार है। पूरी दुनिया के लिए यह चिंतन का विषय है कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता, कोई राष्ट्र नहीं होता यह केवल विनाश का प्रतिनिधि है।
विज्ञापन


भारत की जनता इस दुखद घड़ी में एकजुट है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सक्रियता यह दर्शाती है कि भारत आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।



कहा, यह समय शोक का नहीं, संकल्प का है। हमें पूरा विश्वास है कि भारत सरकार इस कायरतापूर्ण कृत्य का उत्तर जरूर देगी। अब समय है जब आतंकियों के आकाओं को यह समझना होगा कि भारत न तो डरता है और न ही झुकता है।

परमार्थ निकेतन में मृतकों की स्मृति में एक विशेष हवन और प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें संतों, साधकों और श्रद्धालुओं ने हमले में मारे गये भारत माता की संतानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



उधर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) नीलकंठ खंड के खंड कार्यवाह अलकेश कुकरेती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से पर्यटकों का नाम और धर्म पूछकर हिंदू होने के कारण गोली मारना अत्यंत निंदनीय और बर्दाश्त के बाहर है। यह देश की अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री से मांग की कि इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर और निर्णायक कदम उठाएं।

उधर मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद गंगा आरती में महिलाओं ने पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गंगा घाट पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।



-

गंगा आरती ट्रस्ट ने दी श्रद्धांजलि



ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला निंदनीय है। डॉ. ज्योति शर्मा ने सभी समुदायों से आपसी भरोसे और एकता को बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर अरुण कुमार खोसला, सुनीता खोसला, दीप्ति खन्ना, राज खन्ना, आशा डंग, बंदना नेगी, गायत्री देवी, पूनम रावत, प्रमिला आदि शामिल रहे। वसुंधरा संस्था ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। सभा में रीता सेमवाल, सरिता पेटवाल, सोनिया राज, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।

-



कांग्रेस ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि पहलगाम की निंदनीय घटना ने देश को झकझोर दिया है। बड़ा सवाल है कि इतने पर्यटकों के एक जगह पर होने के बाद भी उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी जो कि गंभीर और सोचनीय विषय है। केंद्र सरकार को पूरी घटना की जांच कर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए।
विज्ञापन




-

अमानवीय कृत्य है पहलगाम की घटना : प्रेमचंद



विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहलगाम में हुई कायरतापूर्ण आतंकी हमले को दुखद और अक्षम्य बताया है। कहा कि दोषियों को कठोरतम सजा देते हुए मोदी सरकार असल कसूरवारों को भी करारा जवाब देगी। वीर सैनिकों की भूमि उत्तराखंड की जनता, पीड़ितों की तकलीफ को महसूस कर सकती है और असीम दुख की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है। विधायक ने इसे मानवता के खिलाफ निंदनीय और अमानवीय कृत्य बताया है। वहीं जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें