फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लोक कलाकारों को देखने के लिए भीड़

Wed, 31 Dec 2025 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
त्रिवेणी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
त्रिवेणीघाट पर वैश्विक आध्यात्मिक सम्मलेन में पांडवाज बैंड की धूम रही। प्रसिद्ध फोक बैंड पांडवाज समेत लोक गायिका करिश्मा शाह और लोकगायक रूहान भारद्वाज ने प्रस्तुति दी। लोक कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए घाट पर दर्शकों की भीड़ उमड़ी। सम्मेलन में लोक गायकों ने आकर्षक, सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

राजा ऋषि भूपेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राजा ऋषि भूपेंद्र मोदी ने कहा कि इस वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव का उद्देश्य भारत और उत्तराखंड की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन परंपराओं को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करना है। सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है।

विश्वभर में फैले सनातनी हिंदू समाज, विशेषकर उद्योग, व्यापार, निवेश और परोपकार से जुड़े समृद्ध वर्ग को एक साझा मंच पर एकजुट करना है, ताकि वे सनातन धर्म की स्थापना, संरक्षण और प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड को सनातन चेतना की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान, प्रतीक कालिया, शूरवीर सिंह सजवाण, कविता शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें