फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ढाई लाख जमा करने के बाद भी खोखा व्यापारियों को परेशान करने का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। निगम क्षेत्र के खोखा व्यापारियों ने नगर निगम पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से हस्तक्षेप की मांग की है। खोखा व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने प्रति खोखा ढाई लाख रुपये के हिसाब से नगर निगम में धनराशि जमा की है इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में खोखा व्यापारी स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय पहुंचे। खोखा व्यापारी किशन मंडल, हीरालाल शर्मा, सोनू धीमान आदि ने कहा कि सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद उन्हें नगर निगम से खोखे आवंटित हुए हैं। फिर भी नगर निगम प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता कर कहा कि छोटे व्यापारी अपनी रोजी-रोटी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में उनका अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से नियमानुसार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश शर्मा, रिंकू प्रजापति, पुरुषोत्तम जोशी, पुरुषोत्तम कुड़ियाल, ओमप्रकाश बरमोला, दिलीप झा, गौरव धीमान, संदीप वर्मा, भूपेंद्र सिंह, कमल वर्मा, मांगेराम, कमलेश डेंटर, सुभाष गिरी, सुशील कुमार पेंटर और संदीप डेंटर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें