फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदिरा पान निषेध रहेगा कन्यादान में...

Thu, 26 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र में मदिरा निषेध किया प्रकाशित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निमंत्रण है मेहंदी का, हे प्रियजन तुम्हारे सम्मान में, मदिरा पान निषेध रहेगा हमारी कन्या दान में..., कुछ ऐसा ही निमंत्रण पत्र है मीरानगर निवासी सतेंद्र चौहान की बेटी का। मीरानगर निवासी सतेंद्र चौहान की पुत्री कंचन 31 जनवरी को उपेंद्र निवासी ग्राम घडेला, सिलोगी पौड़ी गढ़वाल के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही है।
विज्ञापन


बेटी की शादी में शराब का सेवन न हो इसके लिए उन्होंने निमंत्रण पत्र में मेहमानों से मदिरा न परोसने का आग्रह किया है। चौहान परिवार ने इसके लिए मैती स्वयंसेवी संस्था का आभार जताया है। मैती स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि संस्था क्षेत्र में आयोजित होने वाले शादी-विवाह समारोह में शराब निषेध के लिए कार्य करती है। इससे प्रेरित होकर कई लोगों ने उनके सुझाव पर अमल किया और बेटी-बेटों की शादी में शराब नहीं परोसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें