फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाला फेंक में अक्षय और रोहित ने मारी बाजी

Sun, 19 Apr 2026 03:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में अक्षय जोशी और रोहित सिंह रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता अंडर-17 वर्ग में अक्षय जोशी और अंडर-19 वर्ग में रोहित सिंह रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।



अंडर-14 वर्ग के गोला फेंक में अंकुश रमोला, अंडर-17 वर्ग में रोहित सिंह रावत, अंडर-19 में अक्षय जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग चक्का फेंक में अक्षय जोशी, अंडर-17 वर्ग में रोहित सिंह रावत प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग ऊंची कूद में कार्तिक सेमवाल, अंडर-17 वर्ग में दिव्यांश रावत, अंडर-19 वर्ग में अक्षय जोशी प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 लंबी कूद में अंशुल मेवाड़, अंडर-17 वर्ग में कृष्ण नौटियाल, अंडर-19 वर्ग में निशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें