फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट में फिर उतरा वायुसेना का सी- 17 विमान

Thu, 09 Mar 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
विज्ञापन
सप्ताहभर में जौलीग्रांट हवाई अड्डा पर दूसरी बार उतरा वायुसेना का कारगो विमान। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सप्ताहभर में दूसरी बार वायुसेना के ग्लोब मास्टर सी- 17 विमान ने  सफलतापूर्वक लैंडिग की और एटीआर से सामान लेकर रवाना हुआ। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान सुबह आठ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। वहीं बड़े विमान आईएल- 76 ने भी एयरपोर्ट का हवा में चक्कर लगाया।
विज्ञापन


     
बुुधवार को सुबह आठ बजे एक बार फिर से वायुसेना का बड़ा विमान सी- 17 जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। विमान के सुबह आने पर तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी, तो लोग विमान को देखने के लिए छतों पर आ गए। सी- 17 विमान रनवे पर दौड़ा और एनटीआरओ पर रुक गया।

खाली आया विमान सामान लेकर करीब साढ़े दस बजे वापस चला गया। बताया गया कि विमान मेरठ से आया था। इस दौरान बड़े विमान की आवाजाही से एयरपोर्ट की नियमित उड़ानें भी प्रभावित रहीं। गौरतलब है कि सी- 17 जैसे बड़े विमानों के लिए एयरपोर्ट पर पर्याप्त व्यवस्थाओं को बनाना पड़ता है।
विज्ञापन



दो घंटे एयरपोर्ट पर रहने के बाद सी -17 विमान के वापस जाने के बाद नियमित फ्लाईटों की आवाजाही सुचारु हो सकी। एयरपोर्ट निदेशक बी. कृष्णकुमार ने बताया कि सी- 17 विमान की आवाजाही के लिए एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा गया था।


वहीं दूसरी ओर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार को आईएल- 76 विमान ने भी चक्कर लगाया। मान ने हालांकि विमान ने यहां लैंडिंग नहीं की व चक्कर लगाकर वापस लौट गया। बताया गया कि विमान की इस गतिविधि को ओवरफ्लो फ्लाईट कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें