फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कूड़ा निस्तारण और प्रबंधन पर निगम का सहयोग करेगा एम्स

Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में कूड़ा निस्तारण व प्रबंधन पर एम्स नगर निगम का सहयोग करेगा। साथ ही शहर में स्वच्छता, एंटी डेंगू अभियान आदि पर भी एम्स व नगर निगम मिलकर कार्य करेंगे। इस संबंध में दोनों पक्षों के अधिकारियों की बैठक हुई है।

बुधवार को मेयर शंभू पासवान ने एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह के साथ बैठक की। बैठक में शहर की स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण, एंटी डेंगू अभियान आदि पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शहर में ऑटोमेटेड सेग्रीगेशन गार्बेज व्यवस्था शुरू किए जाने के लिए एम्स व नगर निगम मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही जिन क्षेत्रों में लोग कूड़ा डंप कर रहे हैं, उनको ड्रोन के माध्यम से चिह्नित कर सफाई की जाएगी। एंटी डेंगू अभियान में एम्स लोगों को जागरूक करने के साथ ही ड्रोन से दवा छिड़काव व मेडिकल कैंप भी लगाएगा। चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग में भी एम्स सहयोग करेगा। इस अवसर पर ड्रोन मेडिकल सेवा के नोडल डाॅ. जितेंद्र गैरोला, डाॅ. विनीत, डाॅ. पूजा भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें