फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बोनस के इंतजार में एम्स के सफाईकर्मी, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर बोनस का आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान नहीं होने से नाराज एम्स में तैनात आउटसोर्स सफाईकर्मियों ने बुधवार को एमएस कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बोनस भुगतान की मांग उठाई। हालांकि एम्स प्रशासन से वार्ता के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी दीपावली पर बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। तब एम्स प्रशासन ने बोनस देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया था। बावजूद इसके अब तक किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। लंबे समय से आश्वासन मिलने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने बुधवार को फिर विरोध जताया। एम्स के पीआओ डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने बताया कि बोनस संबंधी मामले में कुछ लोग बात करने आए थे। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार नहीं किया था। बोनस के लिए बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें