फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांवड़ यात्रा में बरतें सतर्कता : एडीजी

Fri, 11 Jul 2025 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांवड़ यात्रा में अधिक सतर्कता बरती जाए। कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में व्यवधान का खतरा रहता है। असामाजिक तत्वों पर पुलिसकर्मी नजर रखें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन ने कहा कि नीलकंठ जाने वाले पैदल मार्ग पर भीड़ रहती है। श्रद्धालु कई किमी पैदल चलकर आते हैं, उनकी भावनाओं का ध्यान रखा जाए। विवाद की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचे और भीड़ को जमा न होने दें।

संयम के साथ शांति-व्यवस्था को बनाए रखें। हर पुलिसकर्मी अपने में अधिकारी है। अगले दस-पंद्रह दिन कांवड़ मेले के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों से संपर्क बनाएं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आयोजित हो रहे कांवड़ मेले को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहें।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने कहा कि यात्रा में सजग और सतर्क रहकर पुलिस कर्मचारी अपनी डयूटी करें। यातायात प्लान के अनुसार ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु तरीके से संचालित करें। बैठक में एसएसपी देहरादून अजय सिंह, टिहरी एसएसपी आयुष अग्रवाल, पौड़ी एएसपी लोकेश्वर सिंह, एसपी ऋषिकेश जया बलोनी, सीओ संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें