फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का ऋषिकेश से रहा है गहरा नाता

विज्ञापन
भजन गायक नरेंद्र चंचल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रख्यात भजन सम्राट नरेंद्र चंचल के शुक्रवार को निधन की खबर के बाद तीर्थनगरी में भी शोक की लहर दौड़ गई। वे तीर्थनगरी ऋषिकेश में आते-जाते रहे हैं। यहां उन्होंने कई धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। वह 80 साल के थे।
विज्ञापन

उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम कमाया, बल्कि लोक संगीत में भी लोगों की दिल जीता। %चलो बुलावा आया है% हो या %ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा% जैसे भजन नरेंद्र चंचल की ही देन थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिन से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। ऋषिकेश से उनका गहरा जुड़ाव था। 90 के दशक में त्रिवेणी घाट पर एक भव्य जागरण का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी थी। इससे पूर्व वे दिसंबर 2017 में भी ऋषिकेश आए थे, तब उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड के कण कण में देवता वास करते हैं। वे गंगा में राफ्टिंग और अस्थियां प्रवाहित करने के खिलाफ थे। तब उन्होंने कहा था कि इससे गंगा में प्रदूषण फेल रहा है। मोक्षदायिनी मां गंगा को निर्मल बनाए रखना हर मनुष्य का कर्तव्य है। ऋषिकेश के भजन गायक पंडित ज्योति शर्मा ने बताया कि नब्बे के दशक में नरेंद्र चंचल उनके पिता स्वर्गीय जगदीश लाल शर्मा से भेंट करने उनके घर आए थे। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र ओबरॉय है। उनके आकस्मिक निधन से भक्ति संगीत की गहन क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें