फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एलाइजा जांच मशीन उपलब्ध, लेकिन नहीं हो रही डेंगू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एलाइजा जांच मशीन उपलब्ध, लेकिन नहीं हो रही डेंगू की जांच
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। उप जिला अस्पताल विकासनगर में एलाइजा जांच की मशीन उपलब्ध है उसके बावजूद डेंगू की जांच नहीं की जा रही है। लक्षणों वाले मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है और एलाइजा जांच के लिए अनुबंधित निजी लैब के माध्यम से नमूने देहरादून भेजे जा रहे हैं। उप जिला अस्पताल में अगर एलाइजा जांच शुरू हो तो पछवादून और जौनसार बावर के अन्य अस्पतालों को भी डेंगू की जांच रिपोर्ट जल्द मिलेगी।

उप जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब ट्रॉमा सेंटर में एक छोटे कमरे में चल रही थी। इसके चलते लैब में मशीन स्थापित नहीं की जा सकी। अब अस्पताल का नया पैथोलॉजी लैब भवन तैयार हो गया है। सभी मशीनों को नई लैब में स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही नए भवन में लैब का संचालन शुरू हो जाएगा। अस्पताल के पास एलाइजा मशीन तो है पर जांच के लिए एलाइजा किट नहीं है।
विज्ञापन




डेंगू सीजन के चरम पर होने उप जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों की दैनिक जांच की संख्या 50 तक पहुंच जाती है। पीएचसी त्यूणी, सीएचसी चकराता, सीएचसी साहिया, पीएचसी कालसी, सीएचसी सहसपुर से भी रोजाना करीब 60 नमूनों की जांच होती है। अभी नमूनों को जांच के लिए अनुबंधित निजी लैब के माध्यम से देहरादून भेजा जाता है। उप जिला अस्पताल के नमूनों की रिपोर्ट आने में दो दिन लगते हैं। वहीं, अन्य अस्पतालों के लिए यही समय तीन से चार दिन हो जाता है। समय पर रिपोर्ट न मिलने के चलते मरीज जांच या उपचार के लिए देहरादून के सरकारी या निजी अस्पतालों में चले जाते हैं।
विज्ञापन






कोट

मुख्यालय को एलाइजा किट की मांग भेजी जा रही है। किट उपलब्ध होते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, अनुबंधित लैब के माध्यम से एलाइजा जांच कराई जा रही है। - डॉ. विजय सिंह, सीएमएस, उप जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें