ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदुडी के पूर्व प्रधान अरुण जुुगलान ने बैरागढ़ में हेंवलनदी तट पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन भेजा है।
पूर्व प्रधान ने कहा कि अगस्त 2014 की दैवीय आपदा में बैरागढ़ गांव के अलावा आसपास में काफी नुकसान हुआ था। सात वर्षों से गांव के ग्रामीण शासन-प्रशासन से पुनर्विस्थापन की बाट जोह रहे हैं। लेकिन आज तक समस्या जस की तस है। जैसे तैसे लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं, अब आपदाग्रस्त क्षेत्र में हेंवलनदी तट पर बाहरी लोग अवैध निर्माण कर प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ रहे हैं। कहा एनजीटी के नियमानुुसार गंगा की सहायक नदियों में भी 100 मीटर की परिधि के अंदर अवैध निर्माण पर रोक है। उसके बावजूद भी हेंवलनदी की तलहटी पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस बारे में कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उसके बावजूद भी समस्या जस की तस है।