माजरी ग्रांट में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाती प्रशासन की टीम।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को तहसील की टीम ने माजरी ग्रांट के शिव कालोनी शेरगढ़ क्षेत्र से करीब 35 बीघा जमीन से अतिमक्रण हटवाया गया।
बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने शिव कॉलोनी शेरगढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने सख्ती से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। तहसील की टीम ने जेसीबी से कुछ टीनशेड को ध्वस्त कराया। सरकार जमीन पर बनाई गई झुग्गी झोंपडियों को भी हटाकर भूमि को कब्जामुक्त किया गया। माजरी ग्रांट के ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि तहसील की टीम ने ग्राम सभा में शिव कॉलोनी शेरगढ़ इलाके में करीब 35 से 40 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। बताया कि यदि सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल सुधीर सैनी, जयपाल रावत के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे थे।