फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी की हवा में घुल रहा दिल्ली का जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी की हवा में इन दिनों दिल्ली का जहर घुल रहा है। दिल्ली से तीर्थनगरी घूमने आ रहे अधिकांश पर्यटक कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। तीर्थनगरी में आराम से इधर-उधर घूमकर दिल्ली के पर्यटक वापस लौट रहे हैं। जो तीर्थनगरी के वाशिंदों को अपनी चपेट में ले रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी में आरटीपीसीआर के तहत तीन दिल्ली के पर्यटक कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा एक पर्यटक रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे स्वास्थ्य टीम ने आधे रास्ते से ही वापस दिल्ली की ओर रवाना कर दिया।
फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि इन दिनों कोरोना पॉजिटिव सैंपल में दिल्ली के पर्यटक ही कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। चेक पोस्टों पर दिल्ली के पर्यटकों के कोरोना जांच सैंपल लिए जाते हैं। 48 घंटें में आरटीपीसीआर के रिपोर्ट आने से पहले पर्यटक तीर्थनगरी से घूमकर वापस चले जाते हैं। इस दौरान वह तीर्थनगरी के कई लोगों के संपर्क में आ जाते हैं। उनके आरटीपीसीआर रिपोर्ट में अब तक 15 से अधिक दिल्ली के पर्यटक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी तपोवन चैक पोस्ट पर एक दिल्ली के पर्यटक का रैपिड एंटीजन सैंपल लिया गया। जिसमें पर्यटक कोरोना पॉजिटिव निकला। पर्यटक से पूछताछ पर पता चला की वह अपने परिवार के साथ एक-दो दिन के लिए तीर्थनगरी घूमने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्यटक को परिवार सहित तीर्थनगरी से वापस दिल्ली के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें