फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। महाकुंभ दृष्टिगत कोविड-19 के तहत तीर्थनगरी में 45 आयु वर्ग से ऊपर सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। सरकारी अस्पताल, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में कोरोना वैक्सीन के साथ ही कोविड-19 की सैंपलिंग भी बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की 510 वैक्सीन लगी। इसके साथ ही 190 आरटीपीसीआर और 57 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। नोडल अधिकारी एसएस यादव ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि उनके क्षेत्र में 400 कोरोना की वैक्सीन लगी। इसके अलावा 196 आरटीपीसीआर और 89 रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए। उन्होंने बताया कि मुनिकीरेती और तपोवन चेक पोस्ट पर लगातार सैपलिंग चल रही है।
वहीं, यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उनके ब्लॉक में 302 कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 800 आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। कहा गरुड़चट्टी, बैराज, रामझूला, लक्ष्मणझूला, जानकीसेतु, यमकेश्वर, दिउली, मोहनचट्टी, गैंड़खाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग, थर्मास्क्रीनिंग और सैनिटाइजिंग की जा रही है। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में भी सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

सात होटल कर्मी समेत 19 लोग संक्रमित
ऋषिकेश। होटल ताज में बृहस्पतिवार को सात होटलकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को मिलाकर अब तक होटल ताज में संक्रमितों की संख्या 90 हो चुकी है। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से सात ताज होटल के कर्मी, तीन लोग चौदहबीघा, एक शीशमझाड़ी, एक तपोवन का होटल कर्मी और शेष पर्यटक शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रकिया चल रही है।
सरकारी अस्पताल में एसडीएम ने ली बैठक
ऋषिकेश। 01 अप्रैल से 45 आयु वर्ग से ऊपर सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगने पर उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को महाकुंभ और कोविड-19 दृष्टिगत व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस एनएस तोमर, एसएस यावद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें