फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: अभिनेत्री स्मिता बंसल ने की गंगा आरती, कई यादगार धारावाहिकों में अभिनय से बनाई है घर-घर में पहचान

Tue, 13 May 2025 11:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

अमानत, बालिका वधु, आशीर्वाद जैसे कई यादगार धारावाहिकों में अपने अभिनय से घर-घर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री स्मिता बंसल ऋषिकेश गंगा आरती में शामिल हुई। इस दौरान स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि सिनेमा और कला केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले शक्तिशाली माध्यम हैं।
विज्ञापन
अभिनेत्री स्मिता बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत की जानी-मानीं अभिनेत्री स्मिता बंसल का रविवार को परमार्थ निकेतन में आगमन हुआ। उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विश्वविख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। गंगा आरती के दौरान स्मिता बंसल ने दिव्यता का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन आत्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है।

विज्ञापन


यहां आकर मन को शांति और स्थिरता का अनुभव होता है। स्मिता बंसल ने टीवी सीरियल अमानत, बालिका वधु, सरहदें, आशीर्वाद जैसे कई यादगार धारावाहिकों में अभिनय से घर-घर में पहचान बनाई। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि सिनेमा और कला केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले शक्तिशाली माध्यम हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कलाकार केवल अभिनय या अभिव्यक्ति तक सीमित न रहकर उसमें संस्कृति, प्रकृति और आध्यात्मिकता का समावेश करते हैं, तो उनकी रचना जनमानस के मन-मस्तिष्क को गहराई से छूती है। स्वामी ने रुद्राक्ष का पौधा स्मिता बंसल को भेंट किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें