फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पत्नी के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी

Sun, 26 Apr 2026 02:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी धर्मपत्नी माना शेट्टी परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। आश्रम में उन्होंने सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। परमार्थ गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने वैदिक मंगल ध्वनियों से उनका अभिनंदन किया। आश्रम की ओर से उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया।



अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि मां गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं। गंगा आरती में शामिल होना उनके लिए अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं संपूर्ण विश्व को शांति, संतुलन और सह-अस्तित्व का संदेश देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा आरती जैसे आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों, मूल्यों और संस्कृति से जोड़ती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक परंपराओं को जानें, समझें और उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान दें। गंगा तट पर अनुभव होने वाली शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता अद्वितीय है। यह अंतर्मन को स्पर्श करने वाला अनुभव है।आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मां गंगा केवल जलधारा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, चेतना, करुणा और आध्यात्मिक जीवन की अमृतधारा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें