फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सौहार्द बिगाड़ने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान और होली पर्व को लेकर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुलिस ने सभी से पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन




कोतवाली परिसर और लालतप्पड़ चौकी परिसर में पुलिस की ओर से शुक्रवार को गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखेगी।

शहर कोतवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से संवदेनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्त और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की। इस दौरान सभासद गौरव मल्होत्रा, ईश्वरचंद अग्रवाल, उमेद वोरा, कमल अरोड़ा, जितेन्द्र कुमार, सुंदर लोधी, अमित कुमार, अनुज कुमार, राजकुमार राज, सुबोध जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें