फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर क्वाइल की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रायवाला पुलिस ने चोरो से बरामद की विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर की कॉपर क्वाइल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। रायवाला में ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी करने के मामले में थाना रायवाला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। युवक लग्जरी कार में चोरी की गई क्वाइल को ले जा रहा था। थाना पुलिस ने वाहन सीज कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि बीते रविवार को थाना रायवाला में 33/11 केवी सब स्टेशन रायवाला के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते शनिवार को राममंदिर कूलघाटी, रायवाला में स्थापित 400 केवीए ट्रांसफार्मर की सभी कोइल अज्ञात व्यक्ति ने चुरा दी हैं। जिसपर थाना रायवाला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। रविवार को मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस टीम ने सलमान अली निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, यूपी को स्विफ्ट डिजायर कार में चोरी की गई ट्रांसफॉर्मर की 24 छोटी तांबे की क्वाइल और तीन बड़ी तांबें की क्वाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें