फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Thu, 20 Apr 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पत्नी व सास-ससुर द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


मामला नगर कोतवाली के अंतर्गत राजीवनगर क्षेत्र का है। सरला पत्नी अनिल निवासी राजीवनगर, देहरादून का आरोप है कि पुत्र संजय का विवाह 29 मई 2016 को केशवपुरी बस्ती निवासी वर्षा पुत्री संजय के साथ हुआ था।

शादी के बाद से ही बहू संजय पर शक करने लगी थी और बात- बात पर विवाद करती थी। बीती 31 मार्च- 2017 को वर्षा, उसके पिता संजय और सास जयवंती ने संजय को फोन कर अपने घर बुलाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद मुकदमे में फंसने के डर से संजय ने घर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल में भर्ती संजय की मौत हो गई। सरला का आरोप है कि उनके पुत्र संजय को आत्महत्या के लिए उकसाने में उक्त तीनों का हाथ था। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें