फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर लगाया दलितों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच ने प्रदेश सरकार पर दलित उत्थान की योजनाओं को सही तरह से लागू नहीं करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ती दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोष जताया है।
विज्ञापन

बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित मंच के कार्यालय में मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दलित उत्थान की योजनाओं को सही ठंग से लागू करने में विफल हो रही है। दलित उत्पीड़न की घटनाओं में प्रदेश सरकार तत्परता से काम करने के बजाय दलितों का उत्पीड़न कर रही है। इस पूरे प्रकरण को लेकर 18 अगस्त को मंच का दलित सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस अवसर पर सतीश जाटव, सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, मनोज जाटव, राजाभाऊ शास्त्री, जोगेंद्र प्रजापति, मंगल सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र जाटव, बाबूराम जाटव, अशोक जाटव, सुलेख चंद, अशोक विश्वकर्मा, अनिल जाटव, विनय दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें