फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश से लापता युवक रायवाला में बरामद

विज्ञापन
युवक को परिजनों को सौंपते रायवाला पुलिस । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना रायवाला पुलिस ने आंध्रप्रदेश से गायब युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के मिलने पर परिजनों ने थाना रायवाला पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को एक युवक थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पूछताछ के बाद पता चला कि युवक का नाम कुच्ची पृथ्वी (20) पुत्र चंद्रहास निवासी जिला अनंतपुर, आंध्र प्रदेश। वह अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकल आया है, रायवाला पुलिस ने युवक के परिजनों से दूरभाष पर संपर्क किया। दूरभाष पर संपर्क के बाद पुलिस को ज्ञात हुआ कि युवक 11 अक्तूबर से घर से गायब है। युवक की गुमशुदगी परिजनों ने थाना अनंतपुरम 2 टाउन आंध्र प्रदेश में दर्ज की है। रायवाला पुलिस ने थाना अनंतपुर 2 टाउन आंध्र प्रदेश की पुलिस से संपर्क किया। सोमवार को थाना अनंतपुर आंध्र प्रदेश पुलिस के एएसई एम शान्तरामहु और युवक के परिजन थाना रायवाला पहुंचे। युवक को आंध्रप्रदेश पुलिस और उसके चाचा भास्कर के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें