फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: साथ जी नहीं पाए तो साथ में मौत को लगा लिए गले...तीन बच्चों की मां आरती और अब्दुस को था प्रेम

Mon, 08 Jul 2024 12:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

 युवक और विवाहिता ने जंगल में जहर खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद युवक ने मैसेज कर परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झबरावाला गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और विवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद युवक ने मैसेज कर अपने परिजनों को सूचना दी। युवक के परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाए। लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


झबरावाला गांव के एक युवक और विवाहित ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को रायवाला निवासी आरती (27) झबरावाला मारखमग्रांट अब्दुस समद (29) से मिलने आई थी। यहां से दोनों झबरावाला बुल्लावाला जंगल की ओर चले गए। यहां दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

अब्दुस समद ने इसकी सूचना मैसेज कर अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल लाए। आरती की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर उसके परिजनों को सूचित किया गया। वहीं अब्दुस समद की जौलीग्रांट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि आरती की भी एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ट्रेकिंग के लिए SOP का ड्राफ्ट तैयार, एजेंसियों के वार्षिक ऑडिट के साथ ही कई कड़े भी प्रावधान

बताया जा रहा है कि अब्दुस समद विदेश में काम करता था। उसे कुछ दिन बाद वापस जाना था। आरती शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर दोनों परिवारों को आपत्ति थी।I

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें