फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी की महिला ने एम्स में दिया चार बच्चों को जन्म

विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स में जन्में चारों नवजात बच्चों के संग प्रसन्न मुद्रा में नर्स। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उत्तरकाशी की महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म
- ऑपरेशन से हुआ बच्चों का जन्म, इनमें दो लड़के और दो लड़कियां, सभी स्वस्थ
- हाई रिस्क केस के कारण महिला को दून अस्पताल से एम्स किया गया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के गाइनी डिपार्टमेंट में भर्ती उत्तरकाशी निवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला को उत्तरकाशी जिला अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया था। हाई रिस्क केस होने की वजह से महिला को बीते रविवार दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया।
डॉ. अनुपमा बहादुर के अनुसार महिला का हिमोग्लोबिन काफी कम था। एम्स में अल्ट्रासाउंड के जरिए पता चला कि महिला के पेट में चार बच्चे हैं। लिहाजा महिला को तीन यूनिट रक्त अतिरिक्त चढ़ाया गया। साथ ही बच्चों के फेफड़ों की मैच्योरिटी के लिए महिला को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद ऑपरेशन से शनिवार की दोपहर में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। डॉ. अनुपमा ने बताया कि जन्मे बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। चारों स्वस्थ हैं और इनका वजन क्रमश: 1.6, 1.5, 1.35 और 1.1 किलोग्राम है। बताया कि किसी भी बच्चे कोे वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन

हाई रिस्क केस होने की वजह से चिकित्सकों के दल में नवजात शिशु विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीपर्णा बासू व डॉ. पूनम, गाइनी विभाग की प्रमुख डॉ. जया चतुर्वेदी, डॉ. अनुपमा बहादुर व डॉ. राजलक्ष्मी मुंदरा शामिल रहे। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि एम्स उत्तराखंड में नवजात शिशु मृत्यु दर कम करने को लेकर गंभीर है, लिहाजा हम हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन

----
परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं
एम्स ऋषिकेश में शनिवार को महिला के पेट में एक साथ चार बच्चों की जानकारी मिलने पर पारिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उत्तरकाशी से काफी संख्या में परिजन एम्स पहुंचने लगे। चारों बच्चों के एकसाथ जन्म से परिजनों की खुशी देखते ही बन रही थी। एक साथ चार बच्चों के जन्म की बात अन्य चिकित्सकों, नर्स, परिजन और लोगों में कौतूहल का विषय बनी रही। एम्स प्रशासन ने बताया कि संस्थान में यह पहला मामला है। जहां महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें