फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंचाई की नहर में बहने से दो साल के मासूम की मौत

Tue, 01 Apr 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
माजरी ग्रांट में खेलते हुए एक दो साल का बच्चा सिंचाई नहर में बह गया। सिंचाई कर रहे किसानों की नजर पड़ी तो तत्काल हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह दस बजे के आसपास की है। माजरी ग्रांट निवासी प्रवीण का दो साल का पुत्र सक्षम घर के पास में खेल रहा था। उसकी मां कपड़े आदि धो रही थी। खेलते-खेलते सक्षम घर के समीप से होकर जा रही सिंचाई नहर में आ गिरा। पानी के बहाव के साथ वह बहकर करीब 300 मीटर दूर एक खेत में आ गया।



खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों की नजर बच्चे पर पड़ी तो तत्काल हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट उपचार के लिए भिजवाया। सक्षम की मौत का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रधान अनिल पाल ने बताया कि प्रवीण मूलत: सहारनपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। माजरी ग्रांट में वह वाहन चालक का काम करता है। सूचना मिलते ही लालतप्पड़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें