फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
06  स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल संत महंत।संवाद
विज्ञापन
- आद्य जगदगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य का 726वां जयंती महोत्सव मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित एक आश्रम में आद्य जगदगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज का 726वां जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संत महंतों के अलावा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान नगर क्षेत्र में पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ जगदगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।
विरक्त वैष्णव मंडल समिति के अध्यक्ष जगदगुरु योगानंदाचार्य दयाराम देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की शोभायात्रा श्री स्वामी रामानंद घाट मायाकुंड से शुरू होकर श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, कोहली मार्केट, तिलक रोड, आंबेडकर चौक, रेलवे रोड से वापस हरिद्वार रोड, लक्ष्मणझूला रोड, देहरादून तिराहा से क्षेत्र रोड, श्री भरत मंदिर सुभाष चौक से वापस आश्रम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में सीताराम परिवार और नमामि नर्मदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल के नेतृत्व में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रतिभाग कर पहाड़ की संस्कृति का जीवंत किया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुुसुम कंडवाल, ब्रह्मचारी केशव स्वरूप महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत डॉ. स्वामी नारायण दास, महेंद्र जगदीश प्रपन्नाचार्य, छुट्टन दास महाराज, नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें