फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 11 जनवरी को प्रतिष्ठान बंद करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। आईएसबीटी परिसर में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंकिता भंडारी प्रकरण पर 11 जनवरी को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से जो उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया, राज्य निर्माण सेनानियों ने भी उसको पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने सभी वर्गों से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने व्यापारी, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा 11 जनवरी को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की कृपा करें, जिससे कि अंकित भंडारी प्रकरण में अन्य दोषी पाए जाने वाले लोगों को सजा मिल सके। सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करने की मांग की। बैठक में उत्तराखंड सेनानियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। बैठक में डीएस गुसाईं, बलवीर सिंह नेगी, गंभीर मेवाड़, संजय शास्त्री, विक्रम भंडारी, युद्धवीर सिंह चौहान, चंदन सिंह पंवार, सरोज देवी, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र रावत, मनोज बहुगुणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें