फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। जौलीग्रांट-ऋषिकेश हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जौलीग्रांट-ऋषिकेश हाईवे पर शुक्रवार देर रात साढ़े 9 बजे हिमालयन चौक की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। लोगोंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि हादसे में बाइक सवार राजीव सजवाण (24) पुत्र गुलाब सिंह सजवाण निवासी अठूरवाला की मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक अनिल रावत (30) निवासी अठूरवाला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें