फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आईडीपीएल क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

Sat, 08 Aug 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम की ओर से आईडीपीएल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कूड़ा और पॉलिथीन एकत्रित कर उसे नगर निगम के सुपुर्द किया गया। यह अभियान आईडीपीएल सिटी गेट से वीरभद्र डाकघर तक चलाया गया।
विज्ञापन

सफाई अभियान का नेतृत्व अपर सिविल जज (जूडी)/सचिव तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण तान्या मिड्ढ़ा ने किया। दूसरी टीम का नेतृत्व मेयर शंभू पासवान ने किया। यह अभियान उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देश पर हुआ है। सफाई अभियान के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, तहसीलदार प्रदीप सिंह नेगी, चन्द्रकांत भट्ट, पर्यावरणप्रेमी विनोद प्रसाद जुगलान, विभा नामदेव, बिमला नौटियाल, ममता रमोला, मीनाक्षी कपरूवाण, अखिल भंडारी, अमित नेगी, अभिषेक मल्होत्रा, राजन भट्ट, महेश उनियाल, महेंद्र, राकेश, नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें