जौलीग्रांट। मातृशक्ति अठूरवाला की ओर से आज भानियावाला में आयोजित होने वाले सावन सेलिब्रेशन में लोक गायिका मीना राणा और लोकगायिका हेमा नेगी अपनी प्रस्तुति देंगी।कार्यक्रम संयोजक डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि आयोजन में सावन क्वीन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, उत्तराखंडी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गढ़वाली कविता पाठ, उत्तराखंड का पारंपरिक झुमैलो नृत्य और महिलाओं के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महिलाओं के साथ-साथ किशोरियां भी विभिन्न प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी पहाड़ी संस्कृति से जोड़ना और नई पीढ़ी को अपने रीति रिवाजों के बारे में बताना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृभूषण गैरोला शामिल होंगे। संवाद