फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विश्व में सनातन धर्म का ध्वज फहराने का आह्वान

Wed, 31 Dec 2025 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

वैश्विक आध्यात्मिक ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। एम्स रोड स्थित एक होटल में वैश्विक आध्यात्मिक ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संत और महंतों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संतों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार करने के लिए विस्तृत चर्चा की।
राजा ऋषि भूपेंद्र मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव का उद्देश्य भारत और उत्तराखंड की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन परंपराओं को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करना है। सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन

विश्वभर में फैले सनातनी हिंदू समाज, विशेषकर उद्योग, व्यापार, निवेश और परोपकार से जुड़े समृद्ध वर्ग को एक साझा मंच पर एकजुट करना है, ताकि वे सनातन धर्म की स्थापना, संरक्षण और प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि युवा संत समाज ही सनातन धर्म की ध्वजा को आगे ले जाएंगे। सभी संत, मठों और आश्रमों को जोड़कर सनातन धर्म की ध्वजा को देश विदेश में फैलाना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जगदगुरु द्वाराचार्य दयाराम दास महाराज, महामंडलेश्वर हठयोगी, महामंडलेश्वर ऋषेश्वरानंद, महामंडलेश्वर दुर्गादास महाराज, महामंडलेश्वर विष्णुदास महाराज, महामंडलेश्वर रविदेव शास्त्री महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत दिनेश दास, महंत हरिहरानंद, महंत केशवानंद महाराज, महंत आलोक हरि महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें