फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीरगड्डू के पास संकरे हो चुके मोड़ पर लगेगा पुश्ता

Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीरगड्डू के समीप संकरे हो चुके मोड़ को चौड़ा करने के लिए लोनिवि पुश्ता लगाएगा। इसके लिए एनएच श्रीनगर गढ़वाल ने काम शुरू कर दिया है।

11 अप्रैल को अमर उजाला माई सिटी में नीरगड्डू से तपोवन तक बदरीनाथ हाईवे लेगा तीर्थयात्रियों की परीक्षा शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वाल के अधिकारी हरकत में आए थे। उसके बाद नीरगड्डू से तपोवन के मध्य तक तीन स्थानों पर हाईवे के किनारे सीमेंट के बैरिकेडिंग लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक स्थान पर मोड़ संकरा होने के कारण बड़े ट्राला की टक्कर से सीसी बैरिकेडिंग नीचे गिर गए थे। अब एनएच श्रीनगर की ओर से संकरे मोड़ पर पुश्ता लगाया जा रहा है। पुश्ता लगने के बाद वहां पर मोड़ चौड़ा हो जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चौहान ने बताया कि नीरगड्डू के पास उक्त स्थान पर पुश्ता लगाया जा रहा है जिससे वहां पर हाईवे चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें