फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हेलमेट, ड्रेस व जूते तक नहीं...चप्पल पहनकर आग बुझा रहे फायर वॉचर

Tue, 29 Apr 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)

सार

लालढांग रेंज में करीब तीन महीने के लिए वन विभाग की ओर से फायर वाॅचर रखे गए हैं। जंगलों में आग बुझाने के लिए भूख लगने पर वन विभाग की ओर से इनके लिए गुड़ और चना आदि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इन कर्मियों को खराब गुड़ दिया गया है।
विज्ञापन
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैंसडोन वन प्रभाग अंतर्गत लालढांग रेंज में वन विभाग की ओर से तैनात फायर वाॅचर चप्पल पहनकर जंगल की आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें सामान्य सुरक्षा उपकरण भी नहीं उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन


लालढांग रेंज में करीब तीन महीने के लिए वन विभाग की ओर से फायर वाॅचर रखे गए हैं। जंगलों में आग बुझाने के लिए भूख लगने पर वन विभाग की ओर से इनके लिए गुड़ और चना आदि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इन कर्मियों को खराब गुड़ दिया गया है। उनके पास आग से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं।

Rishikesh: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ फायर वाॅचरों ने बताया कि वे बीते चार दिनों से सीला, फेडवा के जंगलों में लगी आग को बिना सुरक्षा उपकरण हेलमेट, ड्रेस, जूतों के आग बुझा रहे हैं। खाने के लिए खराब गुड़ दिया है। यह गुड़ पत्थर से भी नहीं टूट रहा है। अधिकारियों को उपकरणों के लिए कई बार कह दिया है। अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में हम लोग जान जोखिम में डालकर भी आग को नहीं बुझा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें