फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जिमराड़ी में भालू ने गाय व सांड पर किया हमला

Sat, 17 Oct 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो गोशालाएं तोड़कर किया हमला, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग उठाई
विज्ञापन

यमकेश्वर। विकासखंड की पंबा पंचायत के जिमराड़ी गांव में शुक्रवार रात भालू ने जमकर उत्पात मचाया। भालू ने दो गोशालाएं तोड़कर गाय और सांड पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात करीब नौ बजे भारत सिंह राणा की गोशाला तोड़कर गाय पर हमला किया, जबकि रात करीब 12 बजे सुनील सिंह की गोशाला में घुसकर सांड को घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने से दोनों पशुओं की जान बच गई। घटना के बाद गांव में दहशत और पशुपालकों में चिंता का माहौल है।

गोपालक भारत सिंह राणा ने बताया कि भालू ने घर के नजदीक स्थित उनकी गोशाला तोड़कर खूंटे से बंधी गाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। इसके कुछ घंटे बाद भालू ने सुनील सिंह की गोशाला तोड़कर सांड पर हमला कर दिया। पहले हमले से घबराए ग्रामीण रातभर जाग रहे थे। उनके शोर मचाने पर भालू भाग गया और सांड की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और घायल गाय व सांड का उपचार किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि भालू अब आबादी क्षेत्र में घरों के नजदीक बनी गोशालाओं को तोड़कर पशुओं पर हमला कर रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और घायल पशुओं के मालिकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
-
कोट-
ग्रामीणों की ओर से भालू के हमले की सूचना मिली है। विभागीय टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया है। घटनास्थल को निरीक्षण कर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
- अनुराग जोशी, रेंजर, लालढांग रेंज, रिजर्व फॉरेस्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें