ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से आयोजित योग ओलंपियाड में बालक वर्ग में कालाढुंगी नैनीताल के हिमांशु आर्य और बालिका वर्ग में टिहरी की पूूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को हरिपुरकलां स्थित शांतिकुंज आश्रम परिसर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय योग ओलंपियाड संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदीप सिंह रावत संयुक्त निदेशक एससीईआरटी की ओर से योग प्रतियोगिता के संपन्न होने पर विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल मुनिकीरेती टिहरी की पूजा प्रथम और तनिशा तीसरा स्थान पर रही जबकि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंडप पिथौरागढ़ की शब्बो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बालक वर्ग में पूर्व मा.वि. कालाढुंगी नैनीताल के हिमांशु आर्य प्रथम और राजकीय पूर्व मा.वि. रुद्रपुर उधमसिंह नगर के छात्र आर्यन नेगी दूसरे स्थान पर रहे। रा.पू.मा. अंबीवाला देहरादून के रामजीत तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर एससीईआरटी की सहायक निदेशक मनोरमा बर्त्वाल सह निदेशक सुनीता भटट, प्रवक्ता डॉ. रमेश पंत, डॉ. उमेश चमोला, डॉ. बिंदू नौटियाल, पुष्पा गुसांई, गंगा घुघत्याल, हिमानी भटट, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के डॉ. अमृत पाल, गायत्री तनुज जैन आदि रहे।