फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज भूमि : स्वामियों को नोटिस भेजकर विभाग ने साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती
विज्ञापन

नरेंद्र नगर वन प्रभाग के अंतर्गत मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में चिह्नित लगभग 40 लीज भूमि को खाली करवाने में वन विभाग प्रशासन कोताही बरत रहा है। कोर्ट के आदेश पर अभी तक न तो आसाराम आश्रम खाली हो पाया है न ही अन्य संपत्तियों को नोटिस के आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग प्रशासन ने नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में जिनकी लीज समय सीमा पूरी करने वाले ऐसे लगभग 40 लीज संपत्तियों को चिह्नित किया है।
लीज स्वामियों को संपत्ति खाली करवाने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी कर दिया गया है। दिलचस्प पहलू ये है कि विभागीय अफसर नोटिस का कोरम पूरा कर सुस्त हो गए हैं। दूसरी ओर अवैध रूप से काबिज लोग लचर कार्यप्रणाली का फायदा उठा रहे हैं। वन विभाग के अफसरों का अवैध कब्जेदारों के प्रति नरम रुख ऐसा है कि नोटिस के दायरे में आने वाली संपत्तियों की सूची तक देने में आनाकानी कर रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा ने बताया कि क्षेत्र में चिह्नित लीज की समय सीमा पूरी करने वाले लगभग 40 संपत्तियों की सूची शासन को भेज दी गई है। शासन के निर्देश के बाद लीज संपत्तियों पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
- मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में चिह्नित लीज संपत्तियों और अवैध कब्जेदारों का खुलासा किया जाना संभव नहीं है। इस तरह सरकारी पत्रावलियों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। 40 लीज संपत्तियों को चिह्नित कर सूची शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

- स्पर्श काला वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग

क्षेत्र में लीज अवधि पूरा कर चुकी चिह्नित 40 संपत्तियों के नामों का खुलासा करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। वन विभाग ने ऐसी संपत्तियों को चिह्नित कर बाकायदा नोटिस जारी कर दिया है। इसमें गोपनीयता जैसी कोई समस्या नहीं है।
- धर्मसिंह मीणा डीएफओं नरेंद्र नगर वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें