फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग एक जीवनशैली, जिंदगी में ही नहीं मस्तिष्क में भी आएगा परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

मेरा मानना है कि योग एक जीवनशैली है। अगर योग करना शुरू करेंगे तो आप देखेंगे कि जिंदगी में कितना परिवर्तन आएगा। सिर्फ जिंदगी में ही नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क में परिवर्तन आ जाएगा। योग से सोच-विचार में फर्क महसूस किया जा सकता है। योग ने मुझे शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत किया है। यह बात बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कही। मंगलवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के पांचवें दिन बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रतिभाग किया।
शिल्पा शेट्टी ने आह्वान किया कि सभी लोग योग को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाएं। कहा कि जितना नाम योग से मेरा हुआ है, उतना ही नाम मैं योग का बढ़ाना चाहती हूं। मेरे से जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा, मैं सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश तक भी तक योग को पहुंचाना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश पहुंचकर मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे मैं घर वापस आई हूं। मलाल इसी बात का है कि शिवरात्रि जैसे महापर्व पर मैं यहां नहीं पहुंच सकी। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विभिन्न देशों से लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि योग की जड़ें हमारे देश से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


योग के प्रचार के लिए बनाया एप
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि भारत से ही योग की उत्पत्ति हुई और यहीं के लोग इससे अछूते रह जाते हैं। इसके बजाए विदेशी धरती पर योग खूब फलफूल रहा है। इसलिए मैंने एक योग एप बनाया है। इसे कुछ सप्ताह बाद लांच किया जाएगा। इस ऐप के जरिए देश में योग का प्रचार-प्रसार होगा। योग की बारीकियों का विस्तार से वर्णन होगा। मेरी पूरी कोशिश रहती है कि नई पीढ़ी को मैं योग से रूबरू कराऊं।
विज्ञापन


ऊं नम: शिवाय मतलब आई लव माय सेल्फ
अभिनेत्री ने ऊं नम: शिवाय की दिलचस्प परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि इसका मतलब आई लव माय सेल्फ से है। योग का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव-पार्वती का जुड़ाव और रिश्ता सही मायने में योग हैं। इस दृष्टिकोण से ऊं नम: शिवाय के मंत्र को आत्मसात करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें