फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे आएं : अनुकृति

विज्ञापन
Anukriti Gusain
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दी सॉफ्टोनिक्स सोशल वेलफेयर सोसायटी के 19वें वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग के लिए सामाजिक संस्थाओं को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए। सामाजिक सशक्तीकरण में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि मिस इंडिया पैसिफिक अनुकृति गुसांई रावत ने कहा महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर काम करना चाहिए। समिति का सामाजिक क्षेत्र में योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में 30 लोगों को सिलाई मशीन और 10 साइकिलें वितरण की गई। तीन मृतक आश्रितों, विवाह और प्रसूति के लिए संस्था की ओर से चैक दिए गए। सोसायटी अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। वार्षिकोत्सव में लेबर बोर्ड की डॉयरेक्टर दमयंती रावत, उपश्रमायुक्त अनिल पेटवाल, सहायक श्रमायुक्त सुरेश चंद आर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा, प्रधान सहायक रीना रानी, गुरजोत कौर, गुरुजीत पाल सिंह, अजीत कौर, गौतम सिंह, निशां सिंह, रवि आचार्य, वेद प्रकाश, दीक्षा रावत, कमला देवी, एकता, अपूर्वा, रुबिना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें