फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरियों को राज्य से बाहर करे सरकार : उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार राज्य में निवास कर रहे कश्मीरियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाए। अन्यथा उत्तराखंड क्रांति दल इस दिशा में अभियान चलाएगा। यह बात उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कही। मंगलवार को जीएमवीएन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए केंद्र सरकार के पास अनुकूल समय है। वर्ष 1980 में भाजपा इस धारा के विरोध में थी। उस समय उसके चुनाव में यह मुद्दा हमेशा से रहा।
विज्ञापन

वर्तमान में भाजपा केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ है। उन्होंने कहा कि जब देश एक है तो कानून एक क्यों नहीं। सरकार को इस दिशा में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिन्हें हिंदुस्तान पसंद नहीं, उन्हें यहां से चले जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के जवान अपनी जान की कुर्बानी दे रहे हैं, वहीं पीएम मोदी को रैलियों से फुर्सत नहीं है। वह आए दिन लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से राज्य में निवासरत कश्मीरियों की पहचान कर उन्हें यहां से बाहर करने की मांग उठाई है। ऐसा न करने पर उक्रांद इस दिशा में अभियान चलाने को मजबूर होगा।
उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर उक्रांद कार्यकर्ता बुधवार को सुबह त्रिवेणी घाट पर धरना देकर दोपहर में यज्ञ करेंगे। इस दौरान उक्रांद की जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शांति तड़ियाल, प्रेम सिंह नेगी, केडी जोशी, आनंद सिंह तड़ियाल, आशीष भट्ट, मोहित डोभाल, प्रेम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें