फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गुलाब भेंटकर किया चारधाम तीर्थयात्रियों का स्वागत

Wed, 08 May 2019 10:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्श गंगा टीम की ओर से चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर आईएसबीटी में तीर्थ यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गुलाब भेंटकर तीर्थनगरी में उनका स्वागत किया गया। मंगलवार को स्पर्श गंगा कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि पोखरियाल व स्थानीय संयोजक सरोज डिमरी के नेतृत्व में स्पर्श गंगा की टीम आईएसबीटी परिसर में इकट्ठा हुई। इस दौरान उन्होंने चारधाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन


जागरुकता अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने तीर्थनगरी आगमन पर यात्रियों का स्वागत गुलाब देकर किया। इस मौके पर स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों ने तीर्थयात्रियों के साथ ही शहर वासियों और व्यापारिक वर्गों से चारधाम यात्रा के दौरान पॉलीथिन का प्रयोग न करने, नगर में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर रीना शर्मा, कांता शर्मा, प्रेमा नौटियाल, मोनिका गर्ग, संजय शर्मा, दर्शनी नौटियाल, इंद्रा देवी, मूंगा देवी, कोमल राजपूत, मीनाक्षी मैठाणी, कविता ध्यानी, जोनी लांबा, सचिन तिवाड़ी, नेहा नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें