फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीट अजगर देख, फूंले हाथपांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाइडिल कॉलोनी के एक खेत में विशालकाय अजगर के आने से आस पड़ोस की आबादी में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे वीरभद्र स्थित हाइडिल कॉलोनी के समीप स्थित एक खेत में अचानक अजगर देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की। वन विभाग के बीट अधिकारी मंशा राम गौड़ ने बताया कि अजगर की लंबाई 25 फीट है। उन्होंने बताया कि प्राय: इस तरह के विशालकाय अजगर घने जंगलों में ही देखे जा सकते हैं। इस दौरान विशालकाय अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बीट अधिकारी ने बताया कि अजगर को पकड़कर बड़कोट मिलान रेंज के सौ फुटी के जंगल में छोड़ा गया है। विभाग की टीम में वन दारोगा सुरेंद्र कंडवाल, शिवराज सिंह, बाबा सिद्दीकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें