फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम की वजह से चार घंटे रुकी रही मोदी की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। रुद्रपुर जनसभा में हिस्सा लेने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चॉपर मौसम खराब होने के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका, जिसके कारण प्रधानमंत्री को चार घंटे एयरपोर्ट पर बने स्टेट गेस्ट हाउस में ही रुकना पड़ा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जाना था। सुबह सात बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे गए थे, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर पता लगा कि मौसम खराब होने के कारण चॉपर उड़ान नहीं भर पाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में प्रधानमंत्री को मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ा। करीब 11 बजकर 35 मिनट पर मौसम साफ होने पर उनके हैलीकॉप्टर एमआई 17 ने उड़ान भरी। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी। जब तक प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर रहे तब तक पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आईजी लॉ एंड आर्डर दीपम सेठ, डीआईजी इंटेलिजेंस विमला गुंज्याल, डीएम एसए मुरूगेशन, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल, एसपी एनएस नपल्चयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें